Wednesday, October 3, 2012

एक युवक अपनी प्रेमिका के लिए एक अंगूठी खरीदने के विचार से ज्यूलर के शोरुम मे गया। उसने शोकेस मे रखी अंगुठी के बारे मे पूछा, इस की क्या कीमत है?
पांच हजार रुपए, सेल्जमैन ने बताया।

इतनी अधिक कीमत सुन कर युवक के मुँह से सीटी निकल गई। फिर उसने एक अंगूठी की ओर इशारा करके पूछा, इसकी?

सेल्जमैन : दो सीटियां ।




दुकान पर आया ग्राहक कभी कोई चीज उठाता, उसे देखता, फिर उसे रखकर दूसरी चीज उठा लेता । कुछ पूछताछ भी की उसने, लेकिन कुछ खरीदा नही काफी देर तक उसने ऐसा ही किया तो

झुंझलाकर दुकानदार ने पूछा - "श्रीमान जी, आखिर आपको चाहिए क्या ?

"मौका ! ग्राहक का सपाट सा जवाब था ।



पत्‍नी, गुस्से मे पति महोदय पर बरसी- मै पूछती हूं कि ऐसा चोर नौकर क्यो रखा है?

पति- क्यो, क्या बात हो गई?

पत्‍नी- होना क्या था, आप परसों होटल से जो चांदी की प्लेट उठा लाए थे, वह इस ने गायब कर दी है।






इस घर की मै गृह मंत्री हूं, साथ ही मै वित मंत्रालय भी संभालती हूं
तुम्हारे ससुर विदेश मंत्री है।
मेरा बेटा आपूर्ति मंत्री है
बेटी योजना मंत्री है।

तुम कोन सा विभाग लेना पसंद करोगी? सास ने अपने मंत्रीमंड्ल का विसतार समझाते हुए नई बहू से पूछा ।

जी, मै तो विपक्ष मे बैठूगी। बहू ने पताक से जवाब दिया।




बस की भीड मे एक युवक भीड को चीरते हुए आगे बढ रहा था कि सहसा किसी दुसरे व्यक्ति ने उसे कोहनी मारते हुए कहा- ज़रा टेडे हो कर नही निकल सकते क्या ?
जी गलती हो गयी, युवक ने कहा ," आज कल सीधेपन का ज़माना ही नही रह" ।




एक बार संता के गांव में एक मंत्री आया हुआ था। लोगों ने अपने गांव को सुधारने के लिए कई चीजों की मांग की।

संता भी बोला- हमें अपने गांव में एक पुल चाहिए।

मंत्रीजी हैरान होते हुए बोले- पर तुम्हारे गांव में तो कोई नदी ही नहीं है।

संता- तो फिर हमें एक नदी भी चाहिए। .......



मुजियम वाचमैन:- अरे ये क्या आपने यह जो मूर्ति तोड़ी , वो 500 साल पुरानी है I

आदमी :- थैंक गोड, मैंने तो समझा कि नई मूर्ति टूट गयी |





चकित ग्राहक ने बैरे से पूछा- तुम्हे कैसे पता चला कि मै इस होटल मे पहली बार आया हूं ? बैरा- क्योकि जो एक बार यहां का खाना खाकर जाता है, दुबारा नही आता।




ना " हिन्दू " की , ना " मुसलमान " की |
बन्दा इच्चत करता है तो सिर्फ " हिन्दुस्तान " की |
बाकी सब मेरे आगे पानी पानी है |
मेरे दिल में रहता है सिर्फ वो , जो सच्चा " हिन्दुस्तानी " है |





मैं आपसे एक बात और पूछना चाहता हू ? - लकिन वो जोक्स नही है |
क्या मैं पूछ सकता हू ?




एक बार एक बनिया ट्रेन मे सफर कर रहा था ।

एक स्टेशन पर उसके सामने एक चिनी आदमी आ कर बैठ गया ।

कुछ देर बाद उस चिनी आदमी को मच्छर काटने लगा । उसने उस मच्छर को पकडा और खा लिया ।

थोडी देर बाद जब बनिये को भी मच्छर काटने लगा तो उसने मच्छर पकड लिया और चिनी से पूछा," खरिदो गे क्या ?"




एक कैमरामैन स्‍टूडियो में छोटे बच्चे से बोला- बेटा... कैमरे की तरफ देखो, इसमें से कबूतर निकलेगा।
बच्चा - बेवकूफों जैसी बातें मत कर, फोकस अजस्‍ट कर और अच्छी फोटो ले। ...फेसबुक पर लगानी है।






चंगू का नया कुत्ता
चंगू – डरो मत, आ जाओ, आ जाओ.
मंगू – पक्का ना यह कुत्ता काटता नहीं है ?
चंगू – पता नहीं, आज ही खरीद कर लाया हूं, चेक करने के लिए ही तो बुला रहा हूं !!





चंगू बहुत दिनों से परेशान था, उसका दोस्त उससे मिलने आया !!

चंगू – चार महीने पहले लोन लेकर मैंने गाड़ी ली, लेकिन किश्त ना भर पाने के कारण बैंक वाले गाड़ी ले गए.
मंगू – अच्छा तो तू इसीलिए परेशान है !!

चंगू - नहीं यार, मैं सोच रहा था कि अगर काश मैंने शादी के समय भी लोन लिया होता तो कितना अच्छा होता !!!!





गोलू की समझदारी

गोलू – अगर भगवान मुझे सौ रुपए देगा तो मैं पचास मंदिर में दे आऊंगा.

(थोड़ी दूर चलने के बाद उसे सड़कर पर पड़े पचास रुपए मिले)

गोलू – वाह भगवान, मुझ पर इतना भी भरोसा नहीं, पचास पहले ही काट लिए.






प्रीतो – डॉक्टर ने मुझे एक महीने का आराम और किसी हिल स्टेशन पर जाने के लिए कहा है, तो बताओ हम कहां जाएंगे?

पप्पी – किसी दूसरे डॉक्टर के पास !!








एक नेता भाषण दे रहा था – स्त्री को अबला कहना उसका अपमान है.
भीड़ में से आवाज आई – तो ठीक है आप एक बार बला कहकर भी देख लीजिए !!





आलसी राजू से मोनू बोला – सुना है तुम फौज में भरती हो रहे हो ?
राजू – अरे नहीं यार, मुझे तो यह भी पता नहीं कि बंदूक का मुंह किधर रखकर चलाते हैं.
मोनू – इसमें क्या है? तुम बंदूक का मुंह किधर भी रखकर चलाओ, देश का भला ही करोगे.






एक औरत का पति मर गया. वह बीमा कंपनी के ऑफिस जाकर मैनेजर से बोली – मैनेजर साहब, मेरे पति गुजर गए हैं. उनके बीमे का रुपया दिलवाइए.

मैनेजर – इस घटना को सुनकर बहुत दुःख हुआ.

औरत बोली – जरूर हो रहा होगा. मर्दों का हर जगह यही हाल है. जब भी औरत को चार पैसे मिलने का मौका आता है, उन्हें बड़ा दुःख होता है!!




स्कूल और गर्ल्स कोलेज का डिफरेंस क्या हैं ?
उत्तर:- स्कूल के बाहर "गाड़ी धीरे चलायें" का बोर्ड लगा होता हैं, जबकि गर्ल्स कोलेज के सामने नहीं लगता क्योंकि क्योंकि अच्छी-अच्छी गाडियाँ भी गर्ल्स कोलेज के सामने धीरे होकर निकलती हैं






स्कूल टीचर:- " तुम आज फिर क्यों लेट हो गए"
स्कूल बॉय:- मेडम "आज मैनें एक मरे हुए आदमी को भागते हुए देखा। "
क्या ? ऐसा कैसे हो सकता है?
आपको विश्वास नहीं हैं तो रेखा से पूछ लो वो भी लेट हो गई थी हम दोनों ही भागते हुए आ रहे थे तो रास्ते में एक मरा हुआ आदमी पड़ा था. "





संता डॉक्टर से- डॉक्टर मुझे एक बीमारी है
डॉक्टर - कौन सी ?
संता - में इस बीमारी में सब कुछ भूल जाता हूँ
डॉक्टर - तुम्हें ये बीमारी कब से है ?
संता - कौन सी बीमारी ?





संता- तूने उस लड़की के लिए मांस खाना छोड़ दिया?

बंता- हां!

संता- शराब भी छोड़ दी?

बंता- हां!

संता- जुआ भी छोड़ दिया?

बंता- हां!

संता- अबे तो फिर उससे शादी क्यों नही की?

बंता- ओह यार, इतना सुधर गया था कि उससे अच्छी मिल गयी!






लड़की (लड़के से): जब तुम लोग लड़की को प्रपोज करते हो तो उनके हाथ क्यूं पकड़ लेते हो?
लड़का: बस अपनी हिफाजत के लिए कि कहीं थप्पड़ ना मार दें.






संता :एक बात हमेशा याद रखना. दुनिया में कुछ मिले या न मिले, दो चीजें हक से लेनी चाहिए.
बंता: क्या
संता: एक समोसे के साथ एक्स्ट्रा चटनी और दूसरा गोलगप्पे के बाद पानी.





संता ने प्रश्न पत्र बनाया जिसे देखकर ही बच्चे बेहोश हो गए.
प्रश्न पत्र के सवाल कुछ ऐसे थे:
1. भारत किस देश में है?
2. 15 अगस्त को क्या तारीख होती है?
3. ग्रीन कलर किस रंग का होता है?
4. टमाटर को हिंदी में क्या कहते हैं?
5. मुमताज की कब्र में किसे दफन किया गया है?




संता का पड़ोसी मर गया।
वह उसके घर गया और पूछा:-बॉडी आ गई क्या?
तभी ऐम्बुलेंस गई।
संता: लो बताओ कितनी लंबी उमर है।




पंडित: मौत के वक़्त आदमी के मुंह में क्या डालना चाहिए?
संता: बिड़ला सीमेंट!!
पंडित: क्यूं?
संता: क्योंकि, इस सीमेंट में ज़ान है!





अपने पति की हत्या के मामले में कटघरे में खड़ी महिला से न्यायाधीश ने कहा: आपको अपनी सफाई में क्या कहना है?

महिला: मैं क्या कह सकती हूँ, मेरे यहां सफाई तो नौकरानी करती है. इस विषय में इससे ज्यादा जानकारी तो वही दे सकती है.




संता: दद्दू, भारतीय बजट को इतना गोपनीय क्यों रखा जाता है?

दद्दू: क्योंकि इसी तरीके से ‘आम’ बजट को ‘खास’ बजट बनाया जा सकता है.




संता (कन्डक्टर) की शादी हो रही थी.

जब दुल्हन फेरों के वक्त उसके पास आकर बैठी तो वो बोला, थोड़ा पास होके बैठो, एक सवारी और बैठ सकती है.





सास: भगवान ने तुम्हें दो-दो आंखे दी हैं, चावल में से दो चार पत्थर नहीं निकाल सकती.

बहु: बहुत फनी, भगवान ने तुम्हें 32 दांत दिए हैं, 2-4 पत्थर नहीं चबा सकती.





पत्नी- आज बस में कंडक्टर ने मेरी बेइज्जती की।

पति- क्यों? क्या हुआ?

पत्नी- मेरे बस से उतरते ही उसने कहा- अब तीन सवारियाँ इस सीट पर आ जाएँ।





एक किसान ने खेत में जाने से पहले पत्नी से कहा: 'दोपहर का खाना ले आना।'
पत्नी ने पूछा: 'कितनी रोटियां लाऊं?'
पति: 'साढ़े उन्तालीस।'
पत्नी: 'चालीस ले आऊं?'
पति: 'तुमने मुझे इतना भुक्खड़ समझा है क्या?'




पत्नी (पति से)- क्यों जी! क्या ये सच है कि इस मौसम की चाँदनी रातों में समझदार लोग भी पागल हो जाते हैं?

पति ने आह भरते हुए कहा- हां, यह सच है ! ऐसे ही मौसम की एक चाँदनी रात में मैंने तुमको प्रपोज किया था.




मास्टरजी (संता) ने छात्रों से कहा कि कल गाय पर निबंध लिखकर ही आना. दूसरे दिन मास्टरजी ने पूछा कौन निबंध लिखकर नहीं आया है. बंता तुम बताओ निबंध लिखा?

बंता (छात्र): नहीं लिख पाया मास्टरजी.

मास्टरजी (दहाड़ते हुए): क्यों? और ये हाथ में प्लास्टर कैसे चढ़ गया?

बंता: वह गाय नहीं सांड निकला और उसने मुझे जोर की दुलत्ती मार दी.




आजकल लड़कियों की dress !
यहाँ से Less...
वहां से Less...
कभी sleeveless तो कभी backless....

और कोई लड़का घूरकर देखे तो ..........
कुत्ता....कमीना.....स्साला ...... characterless !




संता: यार तू अपनी बीवी को किस नाम से बुलाता है?

बंता: गूगल डार्लिंग

संता: यह कैसा नाम हुआ?

बंता: सवाल एक करो, 100 जवाब दे देती है!!




संता की तपस्या से खुश होकर भगवान उसे बोले: वर मांगो वत्स.

संता: प्रभु आप जैसा सोच रहे हो मैं वैसा नहीं हूं. मुझे वर नहीं वधू चाहिए.





एक शैतानी चुड़ैल ने बुजुर्ग पति-पत्नी के जोड़े को पकड़ लिया

चुड़ैल – मैं तुम दोनों की एक-एक ख्वाहिश पूरी कर सकती हूं.

पत्नी: मुझे अपने पति के साथ दुनियां घूमनी है.

चुड़ैल ने छड़ी घुमाई और वर्ल्ड टूर के दो टिकट आ गए.

चुड़ैल ने पति से पूछा: तुम्हें क्या चाहिए?

पति: मुझे अपने से 30 साल छोटी पत्नी चाहिए.

चुड़ैल ने छड़ी घुमाई और पति को 90 साल का कर दिया.

आदमी को याद रखना चाहिए कि अखिर चुड़ैल भी तो एक औरत ही है.





इंस्पेक्टर: तुम्हे किस जुर्म में सजा दी गई है.

पप्पू: बस साहब गवर्मेंट से कॉंपीटिशन हो गया था.

इंसपेक्टर: किस बात का ?

पप्पू: साहब नोट छापने का.





जीतो: डॉक्टर साहब, मेरे कान में मटर का पौधा उग आया है!

डॉक्टर: यह तो बड़ी हैरानी की बात है!

जीतो: जी हां, डॉक्टर साहब! हैरानी की बात तो है ही क्योंकि मैंने तो अपने कान में भिन्डी के बीज डाले थे!






चींटू – दादी, गन्ना खाओगी?
दादी- मैं नहीं खा सकती, मेरे दांत नहीं हैं.
चींटू – तो फिर मेरा यह गन्ना रखो, मैं खेलने जा रहा हूं. आकर खाऊंगा.





एक लड़के ने लड़की के घर जाकर रिश्ता मांगा। लड़की के घरवालों ने उसे खूब पीटा।

मार खाकर लड़का उठा और कपड़े झाड़ कर जोर से बोला : तो क्या मैं इसे इनकार समझूं ?





जीतो: डॉक्टर साहब, मेरे कान में मटर का पौधा उग आया है!

डॉक्टर: यह तो बड़ी हैरानी की बात है!

जीतो: जी हां, डॉक्टर साहब! हैरानी की बात तो है ही क्योंकि मैंने तो अपने कान में भिन्डी के बीज डाले थे!
















संता सिंह पैराशूट बेच रहा था.. हवाई जहाज से कूदो, बटन दबाओ और जमीन पर सुरक्षित पहुंच जाओ..

ग्राहक- अगर पैराशूट नही खुला तो?

संता- तो पैसे वापिस !!!!!!!!




एक फार्म का मालिक एक दिन सभी मुर्गियों से बोलता है, “ कल से सबको दो-दो अंडे देने है जो नहीं देगा उसे मैं काट डालूंगा.”

अगली सुबह सब मुर्गियों ने दो-दो अंडे दिए मगर एक ने सिर्फ एक ही अंडे दिया. मालिक ने इसकी वजह पूछी तो वह मुर्गी बोली, “जनाब, यह भी आपके डर से दिया वरना मैं तो मुर्गा हूं.”




माली हाँथ जोड़कर सामने खड़ा हो गया!
”क्या है दौलतराम ?
“सरकार, में ठेका लेने आया हूँ !
कीस बात का ठेका ?”
“सरकार चर्चा हैं की जब आपकी लड़की हस्ती है तो फूल झड़ते
है ! हजूर, उन फुलो का ठेका दे दो तो गरीब आदमी का भला हो
जायगा।झड़ते
है ! हजूर, उन फुलो का ठेका दे दो तो गरीब आदमी का भला हो
जायगा।




कस्टमरः अरे मेरी चाय में मक्खी गिर गई है।
ढाबा मालिकः तो मैं क्या करूं, ढाबा चलाऊं या मक्खी को तैरना सिखाऊं?





एक लड़का रास्ते में चलते-चलते गधे के सामने गिर गया।
उसी वक्त वहां से रास्ते में एक लड़की जा रही थी , उसने लड़के को छेड़ते हुए कहा , अपने बड़े भाई का आशीर्वाद ले रहे हो क्या ?
लड़के ने जवाब दिया , आपने सही फरमाया भाभी जी।





संता राय ने बॉब कट बाल वाले, जींस पहने एक युवा के पास खड़े व्यक्ति से पूछा- यह लड़का है या लड़की?
पास खड़े बंता राइट ने बताया- यह लड़की है। और मेरी पुत्री है। संता राय बोला- ओह! क्षमा कीजिए सर, मुझे पता नहीं था कि आप उसके फादर हैं। बंता राइट- फादर नहीं, मैं उसकी मदर हूं।





संता सिंह, पिता के रूप में मुझे गर्व है कि मेरा पुत्र मेडिकल कॉलेज में है। बंता मिंदर, अरे वाह! वहां क्या पढ़ाई कर रहा है वह? संता सिंह, वह पढ़ नहीं रहा है, वहां उसे पढ़ा जा रहा है।


रंग दे बसंती देखकर संता को बहुत गुस्सा आया.
उसके दोस्त ने पूछा, “क्या हुआ, इतना गुस्सा क्यूं हो?”
संता, “यार, सालों ने पूरी फिल्म तो दिखा दी, पर बसंती तो दिखाई ही नहीं. ”





संता कंजूस बंता से: मैं अपना पर्स घर पर ही भूल गया हूं, मुझे 1000 रु. चाहिए.
कंजूस बंता: हो बस इतनी सी बात, दोस्त ही तो दोस्त के काम आता है न. यह लो 10 रु. रिक्शा करके घर जाओ और पर्स लेकर आ जाओ.




घर में बूढ़ा- बुढ़िया अकेले थे। एक बदमाश घर में घुस आया।
बदमाश- ए बुढ़िया इधर आ बता, क्या नाम है तेरा ?
बुढ़िया- मेरा नाम सावित्री है।
बदमाश- सावित्री ! मेरी मां का नाम भी सावित्री है। अब मैं तुझे हाथ नहीं लगा सकता। मगर इस बुङ्ढे को मैं नहीं छोड़ूंगा । ऐ बुङ्ढे क्या नाम है तेरा ?
बुङ्ढा- बेटा, वैसे तो मेरा नाम गजाधर है पर मुझे भी प्यार से लोग सावित्री ही बुलाते हैं।





मुकेश ने अपनी सास के बिस्तर पर एक सांप देखा.
मुकेश ( सांप से ): मेरी सास को डस ले.
सांप : इसे क्या डसूं, इसी से तो अपना जहर रिचार्ज करवाता हूं.




पार्टी के दौरान संता का दोस्त बंता उसके पास आया और सामने खड़ी एक मोटी और काली महिला को देखकर बोला: देखो वो महिला कितनी काली और बदसूरत लगती है ना.

संता : हां! बिलकुल ठीक कह रहे हो तुम. वो मेरी पत्नी है.

बंता : सॉरी, बुरा मत मानना यार.

संता : बुरा नहीं मानूंगा! बस यही बात तुम मेरी पत्नी के मुंह पर कह दो तो.





संता: डार्लिंग आज बरसात हो रही है मौसम बहुत अच्छा है,
कोई ऐसी रोमांटिक बात कहो की मेरे पैर जमीन पर न रहे,
पत्नी: डार्लिंग फांसी लगा लो




एक पति उन लोगों से बहुत चिढ़ता था जो उसके हिसाब से बहुत बोलते थे। हाल ही में उसने गर्व से अपनी पत्नी से कहा कि उसने सुना है कि पुरूष एक दिन में 2200 शब्द इस्तेमाल करते हैं, जबकि औरतें 4400....
पत्नी बोली, "ऐसा इसलिए है क्योंकि औरतों को अपनी हर बात दोहरानी पड़ती है, जो वे अपने पति से कहती हैं."
पति: "क्या कहा फिर से कहना!"




संता - डॉक्टर चश्मा लगने के बाद में पढ़ तो सकूँगा ना ?
डॉक्टर - हान बिल्कुल
संता - फिर ठीक है डॉक्टर नहीं तो अनपढ़ आदमी की जिंदगी भी कोई जिंदगी है





रेल के डिब्बे में एक सज्जन ने अपने सामने वाले व्यक्ति को चुपचाप बैठे
देखकर बातचीत करने के इरादे से कहा- भाई साहब आपका रूमाल नीचे
गिर गया है।
इस पर उस व्यक्ति ने कहा- मेरा रूमाल गिर गया है, इससे आपको क्या
मतलब? आपका कोट सिगरेट से जल रहा है, पर मैंने तो कुछ नहीं कहा।..




एक बार की बात है एक व्यक्ति एक भीड़ भरी बस में सफ़र कर रहा था. एक जगर बस रुकने पर एक ग्रामीण बकरी को साथ लिए जबरदस्ती बस में चढ़ गया. कन्दक्टर ने उसे धक्का देकर नीचे उतार दिया. ग्रामीण ने तमतमाकर कन्दक्टर की ओर देखा और कहा, अगर साथ में लेडीज सवारी न होती तब तुझे बताता. उसकी बात का अर्थ समझते ही बस में सवार सभी यात्री मुस्कुराये बिना न रह सके.





एक बार एक सज्जन जबलपुर से दिल्ली जा रहे थे. डिब्बे में भीड़-भाड़ जादा थी. उन्हें शरारत सूझी. उन्होंने बैग से एक रबर का सांप निकला ओर चुपके से डिब्बे में छोड़ दिया और चिल्लाने लगे, 'सांप सांप सांप.' थोड़ी देर में डिब्बा खाली हो गया. उसने जल्दी से अपना बिस्तर जमाकर जगह रोक ली. सुबह जब आँख खुली तो पांच बजे थे और गाड़ी किसी स्टेशन पर खड़ी थी. उसने खिड़की से बाहर झांककर रेलवे के किसी कर्मचारी से पूछा, 'यह कौन सा स्टेशन है?' 'जवाब मिला जबलपुर. उसने पूछा, 'क्या गाड़ी दिल्ली नहीं गयी?' कर्मचारी ने जवाब दिया गाड़ी तो दिल्ली गयी लेकिन गाड़ी में सांप निकलने के कारण इस डिब्बे को काट दिया गया.




प्रेमिका: मैं अभी अभी ब्यूटी पर्लोर से आ रही हूँ!

प्रेमी: अरे, आज भी बंद था क्या?





लड़की: क्या तुम मेरे लिये चाँद तोड़ के ला सकते हो?

लड़का: फिर धरती के चक्कर तेरा बाप लगाएगा!




प्रेमिका: क्या तुम मुझसे प्यार करते हो?
प्रेमी: हाँ!
प्रेमिका: लेकिन तुम्हें तो मेरी कोई प्रवाह ही नहीं है!
प्रेमी: प्यार करने वाले किसी की प्रवाह नहीं करते!




पति : रोज-रोज पालक की सब्जी खिलाती हो ? मैं तो तंग आ गया हूँ.

पत्नी : पालक में आयरन होता है.

पति : तो क्या मेरी potty से TMT सरिया निकलवाओगी …. ?
राकेश (महेश से)- सुना है आपकी पत्नी बड़ी खूबसूरत है?
महेश (राकेश से)- ख्याल तो मेरा भी यही था, लेकिन जब से मैंने आपकी पत्नी को देखा है, मेरा ख्याल बदल गया.




रोहित सोहन सेः अगर तुम्हारे घर के पीछे के दरवाजे पर तुम्हारा कुत्ता भौंक रहा हो और आगे के दरवाजे को तुम्हारी पत्नी दरवाजा खटखटा रही हो, तो तुम पहले कौन-सा दरवाजा खोलोगे?
सोहनः मैं पहले पीछे का दरवाजा खोलूंगा, क्योंकि कुत्ता अंदर आने के बाद भौंकना तो बंद करेगा
.




शर्मा जी (संता से)- संता जी आपको गर्मी लगती है तो क्या करते हो?
संता (शर्मा जी)- एसी के पास जाकर बैठ जाता हूं।
शर्मा जी - अगर फिर भी गर्मी लगे तो?
संता- तो एसी ऑन कर लेता हूं।




पिंकू ने एग्जाम से पहले अपने दोस्त को मेसेज किया।

यह पढ़ ले, एग्जाम में जरूर आएंगे- 'नाम, रोल नंबर, क्लास, सब्जेक्ट और डेट।'





कल्लू ने बाप बनने पर दोस्तों को मिठाई बांटी।

दोस्तों ने कहा, 'लेकिन तू तो पिछले तीन सालों से घर नहीं गया।'

कल्लू बोला, 'तो क्या हुआ? चिट्ठी तो लिखता था ना?




टीचर ( राम से ): 1869 में क्या हुआ था?
राम : इस साल गांधीजी का जन्म हुआ था
टीचर ( संता से ): 1872 में क्या हुआ था?
संता : 1872 में गांधीजी तीन साल के हो गए थे।


एक लड़के ने लड़की के घर जाकर रिश्ता मांगा। लड़की के घरवालों ने उसे खूब पीटा।

मार खाकर लड़का उठा और कपड़े झाड़ कर जोर से बोला : तो क्या मैं इसे इनकार समझूं ?





पांच बच्चों की मां तीसरी शादी कर रही थी। शादी के वक्त छोटा बच्चा रोने लगा। इसके बाद नया पति शादी छोड़कर भाग गया।

लेकिन क्यों?

क्योंकि महिला ने बच्चे से कहा था: चुप हो जा वरना अगली शादी मैं साथ नहीं लाऊंगी।




पत्‍नी, गुस्से मे पति महोदय पर बरसी- मै पूछती हूं कि ऐसा चोर नौकर क्यो रखा है? पति- क्यो, क्या बात हो गई? पत्‍नी- होना क्या था, आप परसों होटल से जो चांदी की प्लेट उठा लाए थे, वह इस ने गायब कर दी है!



पति : क्या मेरी सैलरी हमारे लिए काफी है ?
पत्नी : मेरे लिए तो काफी है लेकिन तुम गुजारा कैसे करोगे ?





संगीत के गुरु ने अपने एक नए शिष्य से पूछा : तुम किस 'ताल' के विषय में अधिक जानते हो ?
शिष्य ने तुरंत कहा : हड़ताल के विषय में .





पप्पू - तुम्हारे बाबा ८५ बर्ष के हो गए है . सारा दिन क्या करते है ?
गप्पू - बैठे -बैठे हमारी सहन शक्ति की परीक्षा लेते है .





गोलू मोबाइल कंपनी में इंटरव्यू देने गये. पहले सवाल के जवाब देने पर उसको भगा दिया गया.

सवाल- सबसे मशहूर नेटवर्क कौन सा है.

गोलू- कार्टून नेटवर्क.






प्रेमी: ‘प्रिये, तुम्हारी सुंदरता, तुम्हारी सरलता और सादगी हमारे प्रेम को कितना वास्तविक बनाते हैं.

प्रेमिका: ‘हां, प्रिये तुम्हारी संपत्ति और तुम्हारा बैंक बैलेंस भी इसमें पूरा सहयोग देते हैं.





चींटू – दादी, गन्ना खाओगी?
दादी- मैं नहीं खा सकती, मेरे दांत नहीं हैं.
चींटू – तो फिर मेरा यह गन्ना रखो, मैं खेलने जा रहा हूं. आकर खाऊंगा.





एक दुकान के बाहर लिखा था: 'इन्सानों की तरह बात करने वाला कुत्ता बिकाऊ है.'

एक आदमी दुकानदार से जाकर बोला: 'मैं उस कुत्ते को देखना चाहता हूं...' दुकानदार ने कहा: 'साथ के कमरे में बैठा है, जा कर मिल लो।'

ग्राहक उस कमरे में गया। कुर्सी पर एक हट्टा-कट्टा कुत्ता बैठा था. पूछा: 'क्यों भई, तुम यहां क्या कर रहे हो?'

कुत्ते ने बताया: 'कर तो मैं बहुत कुछ सकता हूं, लेकिन आजकल इस दुकान की रखवाली करता हूं. इससे पहले अमेरिका के जासूसी महकमे में काम करता था और कई खूंखार आतंकवादियों को पकड़वाया... फिर मैं इंग्लैंड चला गया जहां पुलिस के लिए मुखबरी करता था. एक साल बाद यहां आ गया.'

उस आदमी ने दुकानदार से पूछा: 'इतने गुणवान कुत्ते को आप बेचना क्यों चाहते हैं?'

'अव्वल नम्बर का झूठा है...' जवाब मिला.




टीचर : राजू अपने पिताजी का नाम अंग्रेजी मे लिखो.
राजू : ब्यूटीफुल रेड मेल अन्डरवियर.
टीचर : ये क्या बदतमीजी है.
राजू मासूमियत से बोला : “मास्साब मेरे पिताजी का नाम सुन्दर लाल चड्ढा है.”






बंता: जेल को हिंदी में हवालात क्यों कहते हैं?
संता: क्योंकि जेल में खाने को सिर्फ हवा और लात ही मिलती है.





बंता: धरती और चांद का क्या रिश्ता है?
संता: बहन और भाई का.
बंता: वो कैसे?
संता: हम धरती को ‘धरती माता’ कहते हैं और चाँद को ‘चंदा मामा’.




पागलपन का दौरा:

डॉक्टर(पागल से): तुम पागल कैसे हुए?

पागल: मैंने एक विधवा से शादी की, उसकी जवान बेटी से मेरे बाप ने शादी की तो मेरी वो बेटी मेरी मां बन गई. उनके घर बेटी हुई तो वह मेरी बहन हुई, मगर मैं उसकी नानी का शौहर था, इसलिए वह मेरी नवासी भी हुई इसी तरह मेरा बेटा अपनी दादी का भाई बन गया, और मैं अपने बेटे का भांजा और मेरा बाप मेरा दामाद बन गया, और मेरा बेटा अपने दादा का साला बन गया और…

डॉक्टर: अबे चुपकर मुझे भी पागल करेगा क्या?





एक डॉक्टर बच्चे के पैर का टांका काटने आया.
उसने कहा: बेटा वह देखो ऊपर, सोने की चिड़िया.
बच्चा: डॉक्टर नीचे देख, कहीं पैर न कट जाए. बड़ा आया चिड़िया का मामा.





एक लड़के ने लड़की से कहा- नाइस मेकअप, नाइस ड्रैस, नाइस लिपस्टिक।

लड़की बोली- थैंक्यू भैया।

लड़का- लेकिन फिर भी ज्यादा अच्छी नहीं लग रही हो।







पाकिस्तानी चेनल पर समाचार : पाकिस्तानी सेटेलाइट ने चाँद पर बहुत सारा पानी, व्हेल मछलियाँ और शार्क मछलियाँ तलाश ली है।

उसी समय बीबीसी पर समाचार : पाकिस्तान द्वारा लॉंच किया गया सेटेलाइट अरब सागर मे पाया गया।




पिता पुत्र से : आज तुम स्कूल क्यों नहीं गए ?

पुत्र : कल हम लोगों को स्कूल में तौला गया था. आज बेच दिया जाएगा. यही कारण है कि मैं आज स्कूल नहीं गया.






एक युवक नौकरी के लिये इंटरव्यू देने गया. इंटरव्यू की समाप्ति पर साक्षात्कारकर्ता ने उससे अंतिम सवाल पूछा – ”आप कितने वेतन की अपेक्षा रखते हैं ?’

युवक ने जवाब दिया – यही कोई पांच लाख रूपये सालाना के आसपास वेतन और उसी अनुसार भत्ते.

साक्षात्कारकर्ता – अच्छा ये बताओ अगर तुम्हें दस लाख रूपये सालाना वेतन, करीब पांच लाख रूपये के आसपास भत्ते, पॉश कॉलोनी में एक बंगला, आने-जाने के लिये एक होंडा सिटी और शहर से बाहर जाने पर मुफ्त हवाई यात्रा दी जाये तो तुम्हें मंजूर होगा.

युवक – वाह क्या बात है ! कहीं आप मजाक तो नहीं कर रहे ?

साक्षात्कारकर्ता – हां, लेकिन मजाक पहले तुमने शुरू किया था.


एक आदमी- भैया बाल छोटे कर दो।

नाई --कितने छोटे कर दू साहब?

आदमी-इतने कर दो की बीबी के हाथो मैं ना आ सके ॥



एक बार सुबह-सुबह एक पंडितजी गंगा -स्नान करके लौट रहे थे।सामने से एक सरदार जी दातून मुँह में लगाए टहलते आ रहे थे। दोनों की (एक की भक्ति में और दूसरे की नींद के असर में) आँखें झुकी हुई थीं।

दोनों आपस में टकरा गए।

पंडित जी को क्रोध आगया बोले- "बिना नहाया हुआ मुझसे छू गया मुझे अशुद्ध कर दिया।"

सरदारजी को भी गुस्सा आ गया। बोले "तो कि हो गया ?"

पंडितजी- "तुम क्या समझोगे, कभी धर्म-पुराण पढ़े ही नहीं।"

सरदारजी- "ओय पंडत ज्यादा ना बन। मैंने भी सब कुछ पढ़ रखा है।"

पंडितजी- "अच्छा तो पाँच-पांडवों के नाम बताओ ?"

सरदारजी बोले ल्य सुन!

सरदारजी- "इक पीम, इक ओदा भाई, इक होर, इक होर ते इक्दा नाम बुल्य ग्या।"





दो महिलाओं की मुलाकात स्वर्ग में हुई…

पहली- कहो बहन, तुम्हारी मौत कैसे हुई?

दूसरी- ज्यादा ठंड लगने के कारण… और तुम्हारी?

पहली- हाई ब्लड प्रेशर के कारण, बात दरअसल यह हुई कि मुझे अपने पति पर शक था. एक दिन मुझे पता चला कि वो घर में किसी दूसरी औरत के साथ हैं. मैं फौरन घर पहुंची तो देखा कि मेरे पति आराम से अकेले टीवी देख रहे हैं.

दूसरी- फिर क्या हुआ?

पहली- खबर पक्की थी इसलिए मुझे विश्वास नहीं हुआ. मैंने उस औरत को घर के कोने-कोने में, गार्डन में यहां तक कि अलमारी और संदूक तक में भी तलाशा पर वह नहीं मिली. मुझे इतनी टेंशन हुई कि मेरा ब्लड प्रेशर बहुत बढ़ गया और मेरी मौत हो गई.

दूसरी- काश! तुमने फ्रीजर भी खोलकर देख लिया होता तो आज हम दोनों जिंदा होते.






छोटे बच्चे ने दरवाज़ा खोला

और अपनी दीदी के बॉयफ्रेंड को देख के मासूमियत से बोला

“आप रोज़-रोज मेरी दीदी से मिलने आते हो

आपकी दीदी नहीं हैं क्या?”




मुशर्रफ़ सोच रहा था, अटल ने मल्लिका को किस किया होगा, गलती से झापड़ मुझे पड़ गया।
मल्लिका सोच रही थी, हो सकता है मुशर्रफ़ ने मेरे को किस करने के चक्कर मे मार्गरेट थैचर को किस कर दिया हो इसलिए पिटा।
मार्गरेट सोच रही थी, ये मुशर्रफ़ भी ना, गलत जगह हाथ डाल देता है, मुझे किस करता तो, कम से कम, झापड़ तो ना पड़ता ।
अटल सोच रहा था : अबकि बार सुरंग आएगी तो फिर से करूंगा।”






नेता का बेटा: पापा मुझे भी राजनीती में आना हैं, मुझे कुछ टिप्स दो
नेता: बेटा, राजनिती के तीन कठोर नियम होते हैं।
चलो पहला नियम समझाता हूँ,

यह कहकर नेताजी ने बेटे को छत पर भेज दिया और ख़ुद नीचे आकर खड़े हो गए

नेताजी: छत से नीचे कूद जाओ,
बेटा: पापा, इतनी ऊंचाई से कुदूंगा तो हाथ पैर टूट जायेंगे।
नेताजी: बेझिजक कूद जा, में हूँ न, पकड़ लूँगा।
लड़के ने हिम्मत की और कूद गया पर नेताजी नीचे से हट गए, बेटा धडाम से ओंधे मुह गिरा
बेटा: कराहते हुए बोलता हैं आपने तो कहा था मुझे पकडेंगे फिर हट क्यों गए।
नेताजी: ये हैं पहला सबक "राजनिती में अपने बाप का भी भरोसा मत करो"




डेडी: बेटा, आजकल में देख रहा हूँ कि जब भी में तुम्हारी पिटाई लगाता हूँ तो तुम कोई प्रतिक्रिया ही नहीं करते, कैसे अपना गुस्सा कंट्रोल करते हो तुम?

बेटा: में तुरंत जाकर टॉयलेट साफ करने लगता हूँ।

डेडी: इससे गुस्सा शांत करने में कैसे मदत मिलती हैं।

बेटा: वो ऐसे कि में, टॉयलेट की सफ़ाई के लिए आपका टूथ ब्रश इस्तेमाल करता हूँ।




एक कपडे की दुकान में रात को चोर घुस आया, किसी तरह पुलिस को पता चल गया और उसे पकड़ लिया गया, जब उसके केस की सुनवाई हो रही थी। जज ने सजा सुनाने से पहले उससे पूछा कि "तुम्हे दुकान की चोरी करते वक्त अपने बीवी बच्चों का ख्याल नहीं आया ?
इसपर चोर ने तपाक से जवाब दिया " इसमें मेरी गलती नहीं हैं, वहां केवल जेंट्स के कपडे थे"।






स्कूल टीचर:- " तुम आज फिर क्यों लेट हो गए"
स्कूल बॉय:- मेडम "आज मैनें एक मरे हुए आदमी को भागते हुए देखा। "
क्या ? ऐसा कैसे हो सकता है?
आपको विश्वास नहीं हैं तो रेखा से पूछ लो वो भी लेट हो गई थी हम दोनों ही भागते हुए आ रहे थे तो रास्ते में एक मरा हुआ आदमी पड़ा था. "



मिसेज शर्मा ने अपने पति का खून कर दिया। अदालत में जज ने उसे फाँसी की सजा सुनाई, तो मिसेज शर्मा रुआंसी होकर बोली हुजुर! रहम कीजिए, मैं विधवा हूँ।




भिखारी भीख माँगने एक घर के दरवाजे पर पहुंचा. दस्तक दी तो अंदर से एक पैंतालीस साल की महिला आई.

भिखारी : माताजी भूखे को रोटी दो.

महिला : शरम नहीं आती, हट्टे-कट्टे होकर भीख मांगते हो. दो हाथ हैं, दो आंख हैं, पैर हैं, फिर भी भीख मांगते हो?

भिखारी : माताजी, आप भी खूबसूरत, गोरी-चिट्टी हैं, गजब का फिगर है और अभी आपकी उम्र ही क्या है? आप मुंबई जाकर हीरोइन क्यों नहीं बन जातीं? घर पर बेकार बैठी हो.

महिला : जरा रुको, मैं अभी तुम्हारे लिए खाना लाती हूं.






भिखारी भीख माँगने एक घर के दरवाजे पर पहुंचा. दस्तक दी तो अंदर से एक पैंतालीस साल की महिला आई.

भिखारी : माताजी भूखे को रोटी दो.

महिला : शरम नहीं आती, हट्टे-कट्टे होकर भीख मांगते हो. दो हाथ हैं, दो आंख हैं, पैर हैं, फिर भी भीख मांगते हो?

भिखारी : माताजी, आप भी खूबसूरत, गोरी-चिट्टी हैं, गजब का फिगर है और अभी आपकी उम्र ही क्या है? आप मुंबई जाकर हीरोइन क्यों नहीं बन जातीं? घर पर बेकार बैठी हो.

महिला : जरा रुको, मैं अभी तुम्हारे लिए खाना लाती हूं.






मां (बेटे से), ''क्यों बेटा आजकल बहू हर वक्त हंसती ही रहती हैं। आखिर बात क्या है?''

बेटा, ''बात कुछ नहीं है। असल में कुछ दिन पहले मैंने उससे कह दिया था कि जब तुम हंसती हो तो बिल्कुल माधुरी दीक्षित की तरह लगती हो।'






लडका भगवान से – मेरे घर से अमेरिका तक रोड बना दो.

भगवान - मुश्किल है, कुछ और मांगो.

लडका – तो ऐसी गर्लफ्रेंड दिला दो जो मेरे सिवा और किसी लड़के को ना चाहे.

भगवान - रोड कब से बनाना शुरू करूँ?




मरीज, डॉक्टर साहब, ऐसी बीमारी से तो मर जाना अच्छा।
डॉक्टर, हम कोशिश कर तो रहे हैं।




जय: यार मेरी बीवी मर गई, मगर बहुत चाहने के बावजूद भी मेरी आंखों से आंसू नहीं निकले, लोग इसे बहुत बुरा मान रहे हैं, क्या करूं ?….

विजय : कुछ नहीं, बस मन में सोचो कि वो वापस आ गई है.



ता: कुतुब मीनार कहाँ है?
पप्पू: पता नही.
संता: कभी घर से निकला करो.
पप्पू: राम लाल कौन है?
संता: पता नही.
पप्पू: कभी घर मी भी रहा करो.





बंता: जेल को हिंदी में हवालात क्यों कहते हैं?

संता: क्योंकि जेल में खाने को सिर्फ हवा और लात ही मिलती है.




एक दस साल का बच्चा बहुत ध्यान से एक किताब पढ़ रहा था, जिसका टाइटल था, ‘बच्चों का पालन-पोषण कैसे करें’?

मां: तुम इस किताब को क्यों पढ़ रहे हो?

बच्चा: मैं ये देखना चाहता हूं कि मेरा पालन-पोषण ठीक से हो रहा है या नहीं.






संता: सिस्टर मुझे एक बोतल खून दे दो.

सिस्टर: ब्लड ग्रुप बताओ?

संता: कोई भी चलेगा.

सिस्टर: कैसे?

संता: गर्लफ्रेंड को लव लैटर लिखना है.





संता - यार में बहुत परेशान हूँ
मेरी बीवी मुझसे 1 पप्पी का 1 रुपया लेती है
बंता - तू तो लकी है रे दूसरों से 5 रुपये लेती है




शिक्षक (संता से) - तुम्हारा जन्म कहां हुआ था?
संता - तिरुअंतपुरम मे।
शिक्षक - तो इसकी स्पेलिंग बताओ?
संता - बहुत सोचने के बाद, मेरे ख्याल से मै मेरा जन्म गोवा मे हुआ था।




संता और बंता - ड्राइव पर गए
संता बोला यार देख तो गाड़ी का इंडिकेटर चल रहा है की नहीं ?
बंता - खिड़की से बाहर निकाला और बोला हाँ - ना , हाँ - ना, हाँ - ना





एक लड़की, इन्सपेक्टर संता से - साहब मेरे पति 5 दिन पहले आलू लेने गए थे अभी तक वापस नहीं आए
संता - तो तुम कुछ और क्यों नहीं बना लेती



भिखारीः जनाब मैं कोई मामूली भिखारी नहीं हूं। मैंने ‘ रुपये कमाने के 100 तरीके ‘ नामक किताब लिखी है।
राहगीरः तो फिर तुम भीख क्यों मांगते हो ?
भिखारीः क्योंकि यह उस किताब में बताया गया सबसे आसान तरीका है।




एक हसीन लड़की एक राजा के दरबार में डांस कर रही थी (राजा बहुत ही बदसूरत था)
निवेदन के बाद, लड़की ने राजा से, एक सवाल की इजाजत तलब की,
राजा ने कहा की पूछो, लड़की ने कहा की जब खुदा हुस्न तक्शिम कर रहा था , तो आप कहाँ थे ?

राजा ने गुस्सा नहीं किया बल्कि, मुस्कराते हुए कहा "जब तुम हुस्न की लाइन में खड़ी हुस्न ले रही थी, तो मै किस्मत की लाइन में खड़ा किस्मत ले रहा था और आज तुझ जैसी हुस्न वालियां मेरी गुलाम हैं"

इसीलिए एक शायर कहता है - "हुस्न" ना मांग "नसीब" मांग ऐ दोस्त "हुस्न" वाले अक्सर "नसीब" वालों के गुलाम हुआ करतें हैं... .......





एक जनाब अक्सर अपनी बीबी को छेड़ा करते थे. जब भी वे काम पर जाते तो बोलते, “गुड बाय! चार बच्चों की अम्मा. ”
बीबी बहुत परेशान, एक दिन उसने भी जवाबी हमला बोल दिया. जैसे ही पति बोला,“गुड बाय! चार बच्चों की अम्मा.”
बीबी बोलो : “बाय बाय, दो बच्चो के बापू




टीचर : राजू अपने पिताजी का नाम अंग्रेजी मे लिखो.
राजू : ब्यूटीफुल रेड मेल अन्डरवियर.
टीचर : ये क्या बदतमीजी है.
राजू मासूमियत से बोला : “मास्साब मेरे पिताजी का नाम सुन्दर लाल चड्ढा है.”




गोलू मोबाइल कंपनी में इंटरव्यू देने गये. पहले सवाल के जवाब देने पर उसको भगा दिया गया.
सवाल- सबसे मशहूर नेटवर्क कौन सा है.
गोलू- कार्टून नेटवर्क.




पतिः जब भी मैं पिताजी की तलवार देखता हूँ तो मेरा लड़ाई पर जाने को दिल चाहता है...
पत्नीः तो जाते क्यों नहीं?
पतिः क्या करूँ, इसके तुरंत बाद उनकी नकली टाँग की याद आ जाती है।




एक दंपति साथ फिल्म देखने जा रहे थे, लेकिन उन्हें अंदर बच्चा ले जाने की इजाजत नहीं मिली तो वह बच्चे को बास्केट में डालकर अंदर ले गए.
गार्ड ने पूछा: इसमें क्या है ?
दंपति: लंच है.
गार्ड: ध्यान से ले जाओ, दाल गिर रही है.




बेटा: अम्मी क्या अपनी पसंद की शादी करने से घर वाले नाराज हो जाते हैं?
मां: बेटा तू यकीनन किसी चुडैल के चक्कर में आ गया है. यह आजकल की लड़कियां तो बस लड़कों को फंसाने में लगी रहती हैं, जहां अच्छा लड़का देखा शुरु हो गईं, बेटा इन सब से बच के रहना, ये बहुत मक्कार होती हैं और इनका तो खानदान….
बेटा: अम्मी ऐसा कुछ नहीं है. वो तो अब्बू कह रहे थे कि आप दोनों की शादी अपनी पसंद से हुई थी.







अध्यापक: गलती होने पर माफ़ी मांगने वाले को क्या कहते हैं ?
संता: समझदार।
अध्यापक: वेरी गुड ! और गलती न होने पर माँगने वाले को?
संता: बॉयफ्रेंड।





संता: मम्मी-मम्मी पापा ने आज मुझे किस नहीं किया।
मम्मी: बेटा आपने पापा को पहाड़े नहीं सुनाए होंगे।
संता: मम्मी क्या आपको लगता है नौकरानी राधा पापा को रोज पहाड़े सुनाती होगी।



बंटी: पापा पति और पत्नी में क्या अंतर है?

संता: पति परिवार का सिर है और पत्नी परिवार की गर्दन, जो सिर को किसी भी ओर घुमा सकती है।



गुजराती प्रेमी अपनी प्रेमीका से बोलाः डार्लिंग मेरे कान में कुछ हल्का सा, कुछ नरम सा, कुछ नमकीन सा कुछ मीठा सा कहो…………अरे कहो ना |

प्रेमिका बोलीः ढ़ोकला |







बंटी ने आधे रास्ते में अपना लंच बाक्स खोल कर देखाः
क्यूं की उनको ये पता करना था कि वे दफ्तर जा रहे हैं या वहां से वापस लौट रहे हैं |




गाँव के एक सरपंच ने वाटर सप्लाई के अफसर से शिकायत की कि, हमारे गाँव मे कई दिनो से पानी नही आ रहा है, जिसकी वजह से गाँव के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पडता है।"

अफसर -"देखो सरपंच साहब, मै आप की बात बिल्कुल नही मान सकता कि आपके गांव मे पानी नही आ रहा है।"

सरपंच- "क्यो नही मान सकते?"

अफसर - क्योकि आप के गांव का दूध वाला मुझे हर रोज़ पानी मिला दूध दे कर जाता है।






संता (बंता से)- यह जो लड़की मेरे साथ वाली सीट पर बैठी है न, यह रेडियो एनाउंसर है।
बंता (संता से)- तुम्हें कैसे पता?
संता- जब मैंने इससे समय पूछा तो बोली दस बजकर पंद्रह मिनट बीस सेकेंड हुए हैं।



एक नामुराद आशिक से किसी ने पूछा,"कहो जी, तुम्हारी माशूक तुम्हें क्यौ नहीं मिली?"
बेचारा उदास होके बोला, "यार कुछ न पूछो। मैंने इतनी खुशामद की कि उसने अपने को सचमुच की परी समझ लिया और हम आदमियों से बोलने में भी परहेज किया।"




मुन्नाभाई और सर्किट नरक में पहुंचे। वहां यमदूत ने उनका स्वागत किया और नरक की सैर कराई। यमदूत ने बताया कि यहां तीन तरह के नरक-कक्ष है और उसे अपनी पसन्द का कक्ष चुनने की आजादी है।

पहला कक्ष आग की लपटों और गर्म हवाओं से इस कदर भरा हुआ था कि वहां सांस लेना भी दूभर था। मुन्नाभाई ने कहाःओए सर्किट! यहां रहकर तो अपुन की हालत खराब हो जाएगी... चल कोई दूसरा रूम देखते हैं...

यमदूत उन्हें दूसरे नरक कक्ष में ले गया। यह कक्ष सैंकड़ों आदमियों से भरा हुआ था। वहां बेहद गर्मी थी और धुआं फैला हुआ था। चारों ओर चीखपुकार का माहौल था। मुन्नाभाई और सर्किट यह सब देखकर घबरा गए और उन्होंने यमदूत से कोई और कक्ष दिखाने की प्रार्थना की।

तीसरा और अंतिम कक्ष ऐसे लोगों से भरा हुआ था जो बस आराम कर रहे थे और कॉफी पी रहे थे। यहां अन्य दो कक्षों जैसी कष्टदायक कोई बात नहीं दिखी। मुन्नाभाई ने कहाः अबे सर्किट! यह रूम अपुन के हाथ से नहीं निकलना चाहिए... इस यमदूत को पटा, फटाफट इसी रूम का नंबर लगा लेते हैं!!

यमदूत ने दोनों उसी कक्ष में छोड़ा और चला गया। मुन्नाभाई और सर्किट ने एक-एक कॉफी ली और आराम से एक तरफ बैठ गए।

कुछ मिनटों बाद लाउडस्पीकर पर एक आवाज गूंजीः ब्रेक टाइम खत्म हुआ। अब फिर से दस हजार घूंसे खाने के लिये तैयार हो जाओ!




पति- जान, मैंने रात एक बहुत प्यारा सपना देखा. मैंने देखा कि तुम मेरे लिए मेरा पसंदीदा खाना बनाकर लाई हो और मुझे अपने हाथों से खिला रही हो. इतना ही नहीं, खाना खिलाने के बाद मेरे पैर भी दबा रही हो.
पत्नी- अब तो मुझे पक्का यकीन हो गया.
पति- क्या?
पत्नी- कि सपना कभी अपना नहीं होता.




राकेश (महेश से)- सुना है आपकी पत्नी बड़ी खूबसूरत है?
महेश (राकेश से)- ख्याल तो मेरा भी यही था, लेकिन जब से मैंने आपकी पत्नी को देखा है, मेरा ख्याल बदल गया.







लड़की (लड़के से): जब तुम लोग लड़की को प्रपोज करते हो तो उनके हाथ क्यूं पकड़ लेते हो?
लड़का: बस अपनी हिफाजत के लिए कि कहीं थप्पड़ ना मार दें.

एक बार एक प्रेमी-प्रेमिका पार्क में मिले .
प्रेमी जो थोड़ा पुरानी सोच का था, वह अपनी प्रेमिका के छोटे कपड़े देख कर भड़क उठा और ग़ुस्से से बोला -“इतने छोटे कपड़े पहनते हुए तुम्हें शर्म नहीं आती, ये तुम्हारी मिनी स्कर्ट…उफ़ , बेशर्मी की हद है.”

प्रेमिका–“अरे, तुम नहीं जानते, इस मिनी स्कर्ट के बड़े फ़ायदे हैं, पता है, मिनी स्कर्ट पहने होने पर लड़की संकट आने पर तेज़ी से भाग सकती है.”

प्रेमी- “और मिनी स्कर्ट पहनने के कारण वो संकट कभी भी आ सकता है.”




एक लड़के ने लड़की से कहा- नाइस मेकअप, नाइस ड्रैस, नाइस लिपस्टिक।

लड़की बोली- थैंक्यू भैया।

लड़का- लेकिन फिर भी ज्यादा अच्छी नहीं लग रही हो।



भिखारी भीख माँगने एक घर के दरवाजे पर पहुंचा. दस्तक दी तो अंदर से एक पैंतालीस साल की महिला आई.

भिखारी : माताजी भूखे को रोटी दो.

महिला : शरम नहीं आती, हट्टे-कट्टे होकर भीख मांगते हो. दो हाथ हैं, दो आंख हैं, पैर हैं, फिर भी भीख मांगते हो?

भिखारी : माताजी, आप भी खूबसूरत, गोरी-चिट्टी हैं, गजब का फिगर है और अभी आपकी उम्र ही क्या है? आप मुंबई जाकर हीरोइन क्यों नहीं बन जातीं? घर पर बेकार बैठी हो.

महिला : जरा रुको, मैं अभी तुम्हारे लिए खाना लाती हूं.



एक फार्म का मालिक एक दिन सभी मुर्गियों से बोलता है, “ कल से सबको दो-दो अंडे देने है जो नहीं देगा उसे मैं काट डालूंगा.”

अगली सुबह सब मुर्गियों ने दो-दो अंडे दिए मगर एक ने सिर्फ एक ही अंडे दिया. मालिक ने इसकी वजह पूछी तो वह मुर्गी बोली, “जनाब, यह भी आपके डर से दिया वरना मैं तो मुर्गा हूं.”




लड़के और लड़की में अंतर
संता : बता लड़की और लड़के में क्या अंतर होता है?
बंता : देख लड़की अपनी सारी उम्मीदें एक लड़के से रखती है, और लड़के सारी लड़कियों से एक ही उम्मीद रखते हैं



सर – अच्छा बताओ तुमने “रब ने बना दी जोड़ी” फिल्म से क्या सीखा ?
स्टूडेंट -सर, यही की अगर मेहनत की जाए तो शादीशुदा लड़की भी पटाई जा सकती है.



संता धोबी से: यह टी-शर्ट उलटी करके प्रेस कर देना.
तीन दिन बाद संता शर्ट लेने के लिए आया.
संता: शर्ट प्रेस हो गई?
धोबी: नहीं साहब, कैसे होती तीन दिन से उलटी ही नहीं हुई.



एक डॉक्टर बच्चे के पैर का टांका काटने आया.
उसने कहा: बेटा वह देखो ऊपर, सोने की चिड़िया.
बच्चा: नीचे देख, कहीं पैर न कट जाए. बड़ा आया चिड़िया का मामा.




संता: यार बंता मैंने कल सपने में दिल से पूछा “प्यार” और “दोस्ती” में क्या फर्क है?
बंता: तो उसने क्या जवाब दिया?
संता: यही कि मेरा काम शरीर में ब्लड सप्लाई करना है, यह बकवास से सवाल किसी और से करना.


मनु,"डेडी, ज्यादा काबिल कौन है मैं या आप?"

डैडी, " मै, क्योकि मैं एक तो तुम्हारा बाप हुँ, दुसरे उम्र मे भी तुम से बडा हुँ और मेरा तजुर्बा भी तुम से ज्यादा है।"

मनु, "फ़िर तो आप जानते होगें कि अमेरिका की खोज किस ने की थी? "

डैडी, "कोलम्बस ने की थी"

मनु, "कोलम्बस के बाप ने क्यों नही की


टीचर (मिन्नी से), "आज स्कूल मे देर से आने का तुमने क्या बहाना ढूंढा है?"

मिन्नी, "सर आज मै इतनी तेज दौड कर आई कि बहाना सोचने का मौका ही नही मिला।"




पत्नी: मैने आज सपनो मे देखा है कि तुम मेरे लिए हीरों का हार लाए हो, इस सपने का क्या मतलब है?
पति: आज शाम को बताऊगा। शाम को पति ने एक पैकेट पत्नी को लाकर दिया। पत्नी ने खुशी-खुशी पैकेट खोला तो उस मे एक किताब निकली । किताब का नाम था, 'सपनो का मतलब' ।


एक बहानेबाज कर्मचारी का दादा उस के दफ़तर में जा कर उस के बाँस से बोला, " इस दफ़तर मे सुनिल नाम का व्यक्ति कार्य करता है, मुझे उस से मिलना है, वह मेरा पोता है।"

बाँस ने मुस्करा कर कहा, " मुझे अफ़सोस है, आप देर से आए है, वह आप के आर्थी को कंधा देने के लिए छुट्टी लेकर जा चुका है।



मोहन अपने दोस्त राकेश से कहता है, देखो दोस्त चुंकि हम लोकतंत्र प्रणाली पर विशवास रखते हैं इसलिए हम ने आपने घर मे सुख शान्ति बनाए रखने के लिए एक सिस्टम बनाया है । मेरे पत्‍नी वित मंत्री है। मेरे सास रक्षा मंत्री है। मेरे ससुर विदेश मंत्री है और साली लोक सम्पर्क मंत्री है।
राकेश: और आप शायद प्रधान मंत्री होगे?
मोहन: नही यार, मै बेचारा तो जनता हूँ ।



शाम ने अपने दोस्त सुरजीत से पूछा, सुरजीत भाई, अपने घर के बाहर खडे क्यो हो और यह चोटे कैसे लगी ?
सुरजीत: हुआ यूं कि...।
शाम: कितनी बार कहा कि लोगों से झगडा मत किया करो। कमब्खत ने मार कर तेरा बुरा हाल कर दिया। बुरा हो उस का किडे पडे उसे..।
सुरजीत: बस बस मै अपनी पत्‍नी के बारे मे और गलत बातें नही सुन सकता।





गोरव, मैने तुम्हे जो आठनी दी थी, मैने कहा था कि इसे खर्च मत करना, किसी को दान मे दे देना।
पापा, मै इसे दान मे देना चाहता था फिर ख्याल आया कि यह पुण्य मै क्यो कमाऊ ? क्यो न आईस्क्रिम वाले को कमाने दूं? सो मैने उसे दे दी, अब उस का काम है कि वह उसे दान मे दे या न दे ।


बकील ( अपराधी से) चाकू पर तुम्हारे उंगलियो के निशान पाऐ गये हैं। खून तुम् ने ही किया है। इस पर अपराधी बोला, बकील साहिब आप ऐसा कैसे कह सकते है कि चाकू पर मेरे उंगलियो के निशान पाऐ गये हैं? क्योकि खुन करते समय मैने तो दसताने पहन रखे थे!



महिला दंतचिकित्सक के पास गई और बोलीः डा. साहब डाढ़ निकलवानी है, और अगर बगैर सुन्न किये, ये कार्य करेंगे तो फीस थोडी कम होगी ना ?

डा. साहबः जी हां, फीस आधी होगी ।

महिला दरवाजे पर खडे एक मरियल से मिमियाते डरते हुए व्यक्ती से बोलीः सुनो जी, आ जाओ, बेठो इस कुर्सी पर
।



एक ट्रक दुसरे ट्रक को रस्सी से बाँध कर ले जा रहा था.
ये देख कर संता हस हस के कहने लगा –
एक रस्सी को ले जाने के लिए दो-दो ट्रक..?




पत्नि : मैं ड्राईवर को नोकरी से निकाल रही हूँ, क्यूंकि आज मैं दूसरी बार मरते मरते बची हूँ.
पति : प्रिये, मैं चाहता हूँ की उसे एक और मौका देना चाहिए.



एक बार संता सिंह की 20 लाख की लॉटरी निकली। संता सिंह लॉटरी वाले के पास गया। नंबर मिलाने के बाद लॉटरी वाले ने कहा- ठीक है सर, हम आपको अभी 1 लाख रुपए देंगे और बाकी के 19 लाख आप अगले 19 हफ्तों तक ले सकते हैं। संता – नहीं, मुझे तो पूरे पैसे अभी चाहिए नहीं तो आप मेरे 5 रुपए वापस कर दीजिए।



एक बार तीन पागलोँ को कहीँ से तीन बम मिल गये।पहला पागल-चलो इन्हेँ पुलिस के हवाले कर देते हैँ। दुसरा पागल-अगर रास्ते मेँ एक फट गया तो। पहला पागल-तो कह देँगे कि दो ही मिले थे।




पैदा होते ही बच्‍चे ने मांगा मोबाइल संता का बच्चा पैदा होते ही बोला- मोबाईल है क्या?
नर्स-क्या करेगा?
बच्‍चा- भगवान को फोन करना है की मै पहुँच गया हूं मेरी वाली को भेज दो।




जब अकबर लाखों सेना और करोडों रुपया खर्च करके महाराणा प्रताप को न पकड़ सका ,तो उसने अपमान करने के लिए प्रताप का चित्र पाखाने पर लगवा दिया ,जिससे आने जाने वाले उसे देखें और उनका खूब अपमान हो .
अकस्मात् उधर से बीरबल निकले . उन्होंने जब यह देखा तो उन्हें बड़ा क्रोध आया ,क्योंकि वह महाराणा प्रताप पर बड़ी श्रद्धा रखते थे . उन्होंने लौटकर तुरंत ही बादशाह से पूछा - जहाँपनाह ! ऐसा मालूम होता है कि आपको कब्ज की शिकायत है .''
बादशाह ने पूछा - क्यों ? नहीं तो .
बीरबल ने उत्तर दिया - आपने जो महाराणा प्रताप का चित्र अपने पाखाने पर लगवा दिया है ,उससे यह मालूम पड़ता है कि आपको कब्ज की शिकायत है ,क्योंकि जब आप प्रताप के चित्र को देखते होंगे तब अवश्य ही आपको पाखाने की हाजत हो उठती होगी . इसीलिए आपने उनका चित्र पाखाने पर लगाया है .
यह सुनकर बादशाह को काफी क्रोध आया और लज्जा भी . उन्होंने उसी समय महाराणा प्रताप का चित्र पाखाने से हटवा लिया .



संता और एअर होस्‍टेस
संता (एयर होस्टेस से): आपकी शक्ल मेरी बीवी से मिलती है।
एयर होस्टेस ने ज़ोरदार थप्पड़ संता के मुँह पर मारा।
संता: कमाल है, आदत भी वही है।





संता: मेरे दोस्त ने चुपके से मेरे मोबाईल से मेरी गर्लफ्रेंड का नम्बर ले लिया।
बंता: फिर क्या हुआ?
संता: बेवकूफ कल रात से खुद की बहन को रोमैन्टिक मैसेज भेज रहा है।





भारतीय बिजली विभाग
डॉक्टर ने एक पागल से पूछा- तुम छत से क्यों लटक रहे हो?
पागल- मैं एक बल्ब हूं.
डॉक्टर- तुम जल क्यों नही रहे?
पागल- बेवकूफ ये इंडिया है, लाइट गयी हुई है.





एक बार चार लोग जिसमें एक अमेरिकन, एक जापानी, एक चाइनीज और एक भारतीय थे आपस में बात कर रहे थे.
अमेरिकन: हमारे कुत्ते तो फुटबॉल खेलते हैं.
जापानी: बस, हमारी मछलियां तो डांस करती हैं.
चाइनीज: अरे हमारे हाथी साइकिल चलाते हैं.
भारतीय: बस, हमारे यहां तो गधे सरकार चलाते हैं.




रेलवे स्टेशन पर पति पत्नी को लेने गए!
पत्नी: देखो वो आदमी कितना खुश दिखाई दे रहा है!
पति: वो अपनी पत्नी को छोड़ने आया है लेने नहीं!





फिल्मी अंदाज में स्कूली जीवन
स्कूल: अपनी तो पाठशाला मस्ती की पाठशाला.
ट्यूशन: इधर चला मैं उधर चला.
मैथ्स: अजीब दास्तां है ये, कहां शुरू कहां खतम.
साइंस: आ खुशी से खुदकुशी कर ले.
भूगोल: मुसाफिर हूं मैं यारो.
एग्जाम: जहरीली रातें नींद उड़ जाती है..
रिजल्ट: जीया धड़क-धड़क जाए..
पास: आज मैं ऊपर, आसमां नीचे..
फेल: जग सूना सूना लागे..




3 छात्र नाव में जा रहे थे जिसमें से एक इंजीनियर, एक एमबीए और एक सीए का था. इतने में एक जिन्न आया और बोला समुद्र में कुछ फेंको अगर मैंने ढूंढ़ लिया तो मैं तुम्हें मार दूंगा वर्ना मैं तुम्हारा गुलाम.
इंजीनियर ने सुई फेंकी, जिन्न ढूंढ़ कर ले आया और उसे मार दिया.
सीए ने मेमोरी कार्ड फेंका. वह भी जिन्न ढूंढ़ लाया और सीए का भी खेल खत्म.
फिर एमबीए वाले ने एस्प्रीन की गोली फेंकी और वो पानी में घुल गई.
एमबीए वाला छात्र बोला: चल बेटा, बहुत सयाना बन रहा था ना, घर चल बहुत असाइनमेंट पड़े हैं.




रामू (बंता से): तुम कौन सा साबुन इस्तेमाल करते हो?
बंता: मैं संता साबुन, संता पेस्ट और संता शैम्पू इस्तेमाल करता हूं.
रामू: वो क्या इंटरनेशनल ब्रांड है?
बंता: नहीं, संता मेरा रूम मेट है.




प्यार और शादी में अंतर

(प्रेमी, प्रेमिका बाग में)
प्रेमिका: चांद कितने होते हैं?
प्रेमी: एक तुम और एक ऊपर!
शादी के बाद ड्राइंग रूम में
पत्नी: चांद कितने होते हैं?
पति: अंधी हो क्या, ऊपर क्या वह तुम्हें खरबूजा नज़र आ रहा है?





एक समारोह मे नेता जी भाषण दे रहे थे, " हमें खुराक की समस्या के हल के लिए ज्यादा से ज्यादा अनाज ऊगाना चाहिए।" तभी एक शरारती उठ कर खडा हो गया और बोला." श्रीमान जी, घास उगाने के बारे मे आप का क्या विचार है?"
नेता जी उसे बेठाने का इशारा करते हुए बोले, " पहले मैं इनसानों की खुराक के बारे में बता लूं, तुम्हारी खुराक के बारे मे बाद मे बताऊंगा।"





गाँव के एक सरपंच ने वाटर सप्लाई के अफसर से शिकायत की कि, हमारे गाँव मे कई दिनो से पानी नही आ रहा है, जिसकी वजह से गाँव के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पडता है।"

अफसर -"देखो सरपंच साहब, मै आप की बात बिल्कुल नही मान सकता कि आपके गांव मे पानी नही आ रहा है।"

सरपंच- "क्यो नही मान सकते?"

अफसर - क्योकि आप के गांव का दूध वाला मुझे हर रोज़ पानी मिला दूध दे कर जाता है।







गाँव के एक सरपंच ने वाटर सप्लाई के अफसर से शिकायत की कि, हमारे गाँव मे कई दिनो से पानी नही आ रहा है, जिसकी वजह से गाँव के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पडता है।"

अफसर -"देखो सरपंच साहब, मै आप की बात बिल्कुल नही मान सकता कि आपके गांव मे पानी नही आ रहा है।"

सरपंच- "क्यो नही मान सकते?"

अफसर - क्योकि आप के गांव का दूध वाला मुझे हर रोज़ पानी मिला दूध दे कर जाता है।







मैनेजर साहब ! अब तो मेरी पगार बढा दिजिए, क्योकि मेरी शादी हो गई है।" कर्मचारी ने निवेदन किया।

"नही, मिल के बाहर होने वाली किसी भी दुर्घटना के लिए हम ज़िमेदार नही है, मैनेजर ने मुसकुराकर जवाब दिया।




मज़दूर (मालिक से ) " गधे की तरह काम कराया और मज़दूरी सिर्फ बीस रुपया ... कुछ तो न्याय कीजिए।"

मालिक (मुनीम से) " ठीक है यह न्याय मांगता है तो इस के सामने घास डाल दो और रुपये ले लो।




एक सुपर स्टोर के सेल्स मेन की इक बड़े ग्राहक से कुछ कहा सुनीहो गयी. जब स्टोर के मालिक को पता चला तो उसने सेल्स मेन को खूब डाटा और कहा की तुम्हे पता नही है की शर्मा जी हमारे कितने पुराने व् बड़े ग्राहक है.तुमने उनके साथ बदतमीजी की ,चलो माफी मांगो।

सेल्स मेन ने फोन मिलाया -हेलो,शर्मा जी बोल रहे है?

शर्मा जी-हा मैं शर्मा बोल रहा हु।

सेल्स मेन-मैं सुपर स्टोर का सेल्स मेन बोल रहा हु।

शर्मा जी- बोलो,क्या बात है?

सेल्स मेन-कल मैंने आपसे कहा था की भाड मे जाओ॥

शर्मा जी- हाँ ---तो?

सेल्स मेन- अब वहा मत जाना......





एक नयी नवेली बहू ने पहली बार दही मथा.मक्खन निकलने पर वह अपनी सास से बोली;माजी ,छाछ मैं से मक्खन आ गया ,कहा रखु?

सास ने समझाया की बेटा ये नाम कभी मत लेना ये तेरे ससुर का नाम है...

अगले दिन जब छाछ मैं से मक्कन निकला तो बहू ने पूछा; माँ जी छाछ मैं से ससुरजी निकल आए है, कहा रखू?












                                                                       

                                                                           HINDI JOKES

पति पत्नी होटल में गए तभी एक लड़की ने हैलो किया!
 पत्नी :  कौन थी वो?
 पति :  तुम दिमाग मत खराब करो, मैं पहले ही परेशान हूँ कि वो भी यही पूछेगी!



पत्नी : आपने पिछले साल मेरे जन्मदिन पर मुझे लोहे का बैड दिया था! इस बार आपका क्या इरादा है?
 पति : इस साल उसमे करन्ट छोड़ने का इरादा है!

डिप्लोमसी कॉमेडी कथाकथन - 

यार तु बडा डिप्लोमॅटीक है... इससे जादा साफ सुधरा डिप्लोमॅटीक कोई स्टेटमेंन्ट नही होगा. क्योंकी असल में उसको कहना होता है... साले ... तु बडा हरामी है... वैसे डिप्लोमसीकी अगर 'डीप्लोमॅटीक' व्याख्या की जाए तो उसका मतलब होता है ... टॅक्टीकली बि...

दो प्रेमियों ने आत्महत्या करने की योजना बनाई!
लड़का कूद गया और लड़की नहीं कूदी! आधे रास्ते में लड़के ने पैराशूट खोला और चिल्लाया: मुझे पता था चुड़ेल तू नहीं कूदेगी!


प्रेमी: जब मैं पैदा हुआ था तब मिलिट्री वालो ने 21 तोपें चलाई थी!
प्रेमिका: कमाल है सबका निशाना चूक गया!



पेट्रोल पम्प पर नोटिस लगा था!
कृपया यहाँ धुम्रपान न करें, आपकी ज़िन्दगी की कोई कीमत हो न हो पेट्रोल की कीमत 65 रूपये प्रति लीटर है!


मरीज: मुझे बीमारी हैं कि खाने के बाद भूख नहीं लगती, सोने के बाद नींद नहीं आती, काम करूं तो थक जाता हूँ!
डाक्टर: सारी रात धूप में बैठो ठीक हो जाओगे!



जीतो: देखो वो आदमी मुझे घूर - घूर के देख रहा है!
संता: वो तो कबाड़िया है, रद्दी पर नज़र रखना उसकी आदत है!


जीतो: कल रात नींद में तुम मुझे गालियाँ दे रहे थे!
संता: तुम्हारी गलतफहमी है!
जीतो: कैसी गलतफहमी?
संता: येही कि में सोया हुआ था!


Ek aadmi apne aap me kehta hu ja raha tha ki aisi zindagi se toh maut aachi.
Achanak Yamdoot aa gaya aur bola “Tumhari jaan lene ka hukm hai”
Aadmi : Lo batao, aab insaan mazaak bhi nahi kar sakta hai kya?



विनोद :- ( अपने फ्रेंड अजय से ) यार जरा तुम्हारे सुखी संसार का राज तो बताओ. जब देखो तब तुम्हारे घर से तुम्हारी और तुम्हारे बीवी की हसनेकी आवाजे आती रहती है
अजय :- अरे काहेका खाक सुखी संसार, जब देखो तब उसे गुस्सा आता है. और जब उसे गुस्सा आता है ता वह सरे बर्तन मुजे फ़ेंक के मरती है. अगर निशाना सही हुवा तो वो हंसती है और अगर निशाना गलत हुवा तो मई हँसता ह

एक बच्चा मिला है, जिनका है आकर ले जाएं।
गोलू आया और कहने लगा... मुझे भी देखने दो, जिन्न का बच्चा कैसा होता है।



पंडित: मौत के वक़्त आदमी के मुंह में क्या डालना चाहिए?
संता: बिड़ला सीमेंट!!
पंडित: क्यूं?
संता: क्योंकि, इस सीमेंट में ज़ान है!


संता का पड़ोसी मर गया।
वह उसके घर गया और पूछा:-बॉडी आ गई क्या?
तभी ऐम्बुलेंस गई।
संता: लो बताओ कितनी लंबी उमर है।



संता ने प्रश्न पत्र बनाया जिसे देखकर ही बच्चे बेहोश हो गए.
प्रश्न पत्र के सवाल कुछ ऐसे थे:
1. भारत किस देश में है?
2. 15 अगस्त को क्या तारीख होती है?
3. ग्रीन कलर किस रंग का होता है?
4. टमाटर को हिंदी में क्या कहते हैं?
5. मुमताज की कब्र में किसे दफन किया गया है?


पापा: बेटी 12वीं के बाद क्या करोगी?
बेटी: एम.बी.ए.
पापा: वाह बेटी बहुत खूब.
बेटी: पापा एम.बी.ए मतलब मियां की बाहों में आराम.



संता :एक बात हमेशा याद रखना. दुनिया में कुछ मिले या न मिले, दो चीजें हक से लेनी चाहिए.
बंता: क्या
संता: एक समोसे के साथ एक्स्ट्रा चटनी और दूसरा गोलगप्पे के बाद पानी.


पत्नी को मारने का आसान तरीका

बैंक लूटने के बाद डाकू: तूने मुझे देखा.
क्लर्क: हां.
डाकू ने क्लर्क को मार कर पप्पू से पूछा: तुमने कुछ देखा?
पप्पू: नहीं, पर मेरी पत्नी ने देखा है.


सोहन भगवान से: भगवान तुमने लड़कियों को इतना सुंदर क्यों बनाया है?
भगवान: ताकि तुम उनसे प्यार कर सको.
सोहन: मगर उन्हें इतना बेवकूफ क्यों बनाया है?
भगवान: ताकि वे तुमसे प्यार कर सकें.