Wednesday, October 3, 2012

एक युवक अपनी प्रेमिका के लिए एक अंगूठी खरीदने के विचार से ज्यूलर के शोरुम मे गया। उसने शोकेस मे रखी अंगुठी के बारे मे पूछा, इस की क्या कीमत है?
पांच हजार रुपए, सेल्जमैन ने बताया।

इतनी अधिक कीमत सुन कर युवक के मुँह से सीटी निकल गई। फिर उसने एक अंगूठी की ओर इशारा करके पूछा, इसकी?

सेल्जमैन : दो सीटियां ।




दुकान पर आया ग्राहक कभी कोई चीज उठाता, उसे देखता, फिर उसे रखकर दूसरी चीज उठा लेता । कुछ पूछताछ भी की उसने, लेकिन कुछ खरीदा नही काफी देर तक उसने ऐसा ही किया तो

झुंझलाकर दुकानदार ने पूछा - "श्रीमान जी, आखिर आपको चाहिए क्या ?

"मौका ! ग्राहक का सपाट सा जवाब था ।



पत्‍नी, गुस्से मे पति महोदय पर बरसी- मै पूछती हूं कि ऐसा चोर नौकर क्यो रखा है?

पति- क्यो, क्या बात हो गई?

पत्‍नी- होना क्या था, आप परसों होटल से जो चांदी की प्लेट उठा लाए थे, वह इस ने गायब कर दी है।






इस घर की मै गृह मंत्री हूं, साथ ही मै वित मंत्रालय भी संभालती हूं
तुम्हारे ससुर विदेश मंत्री है।
मेरा बेटा आपूर्ति मंत्री है
बेटी योजना मंत्री है।

तुम कोन सा विभाग लेना पसंद करोगी? सास ने अपने मंत्रीमंड्ल का विसतार समझाते हुए नई बहू से पूछा ।

जी, मै तो विपक्ष मे बैठूगी। बहू ने पताक से जवाब दिया।




बस की भीड मे एक युवक भीड को चीरते हुए आगे बढ रहा था कि सहसा किसी दुसरे व्यक्ति ने उसे कोहनी मारते हुए कहा- ज़रा टेडे हो कर नही निकल सकते क्या ?
जी गलती हो गयी, युवक ने कहा ," आज कल सीधेपन का ज़माना ही नही रह" ।




एक बार संता के गांव में एक मंत्री आया हुआ था। लोगों ने अपने गांव को सुधारने के लिए कई चीजों की मांग की।

संता भी बोला- हमें अपने गांव में एक पुल चाहिए।

मंत्रीजी हैरान होते हुए बोले- पर तुम्हारे गांव में तो कोई नदी ही नहीं है।

संता- तो फिर हमें एक नदी भी चाहिए। .......



मुजियम वाचमैन:- अरे ये क्या आपने यह जो मूर्ति तोड़ी , वो 500 साल पुरानी है I

आदमी :- थैंक गोड, मैंने तो समझा कि नई मूर्ति टूट गयी |





चकित ग्राहक ने बैरे से पूछा- तुम्हे कैसे पता चला कि मै इस होटल मे पहली बार आया हूं ? बैरा- क्योकि जो एक बार यहां का खाना खाकर जाता है, दुबारा नही आता।




ना " हिन्दू " की , ना " मुसलमान " की |
बन्दा इच्चत करता है तो सिर्फ " हिन्दुस्तान " की |
बाकी सब मेरे आगे पानी पानी है |
मेरे दिल में रहता है सिर्फ वो , जो सच्चा " हिन्दुस्तानी " है |





मैं आपसे एक बात और पूछना चाहता हू ? - लकिन वो जोक्स नही है |
क्या मैं पूछ सकता हू ?




एक बार एक बनिया ट्रेन मे सफर कर रहा था ।

एक स्टेशन पर उसके सामने एक चिनी आदमी आ कर बैठ गया ।

कुछ देर बाद उस चिनी आदमी को मच्छर काटने लगा । उसने उस मच्छर को पकडा और खा लिया ।

थोडी देर बाद जब बनिये को भी मच्छर काटने लगा तो उसने मच्छर पकड लिया और चिनी से पूछा," खरिदो गे क्या ?"




एक कैमरामैन स्‍टूडियो में छोटे बच्चे से बोला- बेटा... कैमरे की तरफ देखो, इसमें से कबूतर निकलेगा।
बच्चा - बेवकूफों जैसी बातें मत कर, फोकस अजस्‍ट कर और अच्छी फोटो ले। ...फेसबुक पर लगानी है।






चंगू का नया कुत्ता
चंगू – डरो मत, आ जाओ, आ जाओ.
मंगू – पक्का ना यह कुत्ता काटता नहीं है ?
चंगू – पता नहीं, आज ही खरीद कर लाया हूं, चेक करने के लिए ही तो बुला रहा हूं !!





चंगू बहुत दिनों से परेशान था, उसका दोस्त उससे मिलने आया !!

चंगू – चार महीने पहले लोन लेकर मैंने गाड़ी ली, लेकिन किश्त ना भर पाने के कारण बैंक वाले गाड़ी ले गए.
मंगू – अच्छा तो तू इसीलिए परेशान है !!

चंगू - नहीं यार, मैं सोच रहा था कि अगर काश मैंने शादी के समय भी लोन लिया होता तो कितना अच्छा होता !!!!





गोलू की समझदारी

गोलू – अगर भगवान मुझे सौ रुपए देगा तो मैं पचास मंदिर में दे आऊंगा.

(थोड़ी दूर चलने के बाद उसे सड़कर पर पड़े पचास रुपए मिले)

गोलू – वाह भगवान, मुझ पर इतना भी भरोसा नहीं, पचास पहले ही काट लिए.






प्रीतो – डॉक्टर ने मुझे एक महीने का आराम और किसी हिल स्टेशन पर जाने के लिए कहा है, तो बताओ हम कहां जाएंगे?

पप्पी – किसी दूसरे डॉक्टर के पास !!








एक नेता भाषण दे रहा था – स्त्री को अबला कहना उसका अपमान है.
भीड़ में से आवाज आई – तो ठीक है आप एक बार बला कहकर भी देख लीजिए !!





आलसी राजू से मोनू बोला – सुना है तुम फौज में भरती हो रहे हो ?
राजू – अरे नहीं यार, मुझे तो यह भी पता नहीं कि बंदूक का मुंह किधर रखकर चलाते हैं.
मोनू – इसमें क्या है? तुम बंदूक का मुंह किधर भी रखकर चलाओ, देश का भला ही करोगे.






एक औरत का पति मर गया. वह बीमा कंपनी के ऑफिस जाकर मैनेजर से बोली – मैनेजर साहब, मेरे पति गुजर गए हैं. उनके बीमे का रुपया दिलवाइए.

मैनेजर – इस घटना को सुनकर बहुत दुःख हुआ.

औरत बोली – जरूर हो रहा होगा. मर्दों का हर जगह यही हाल है. जब भी औरत को चार पैसे मिलने का मौका आता है, उन्हें बड़ा दुःख होता है!!




स्कूल और गर्ल्स कोलेज का डिफरेंस क्या हैं ?
उत्तर:- स्कूल के बाहर "गाड़ी धीरे चलायें" का बोर्ड लगा होता हैं, जबकि गर्ल्स कोलेज के सामने नहीं लगता क्योंकि क्योंकि अच्छी-अच्छी गाडियाँ भी गर्ल्स कोलेज के सामने धीरे होकर निकलती हैं






स्कूल टीचर:- " तुम आज फिर क्यों लेट हो गए"
स्कूल बॉय:- मेडम "आज मैनें एक मरे हुए आदमी को भागते हुए देखा। "
क्या ? ऐसा कैसे हो सकता है?
आपको विश्वास नहीं हैं तो रेखा से पूछ लो वो भी लेट हो गई थी हम दोनों ही भागते हुए आ रहे थे तो रास्ते में एक मरा हुआ आदमी पड़ा था. "





संता डॉक्टर से- डॉक्टर मुझे एक बीमारी है
डॉक्टर - कौन सी ?
संता - में इस बीमारी में सब कुछ भूल जाता हूँ
डॉक्टर - तुम्हें ये बीमारी कब से है ?
संता - कौन सी बीमारी ?





संता- तूने उस लड़की के लिए मांस खाना छोड़ दिया?

बंता- हां!

संता- शराब भी छोड़ दी?

बंता- हां!

संता- जुआ भी छोड़ दिया?

बंता- हां!

संता- अबे तो फिर उससे शादी क्यों नही की?

बंता- ओह यार, इतना सुधर गया था कि उससे अच्छी मिल गयी!






लड़की (लड़के से): जब तुम लोग लड़की को प्रपोज करते हो तो उनके हाथ क्यूं पकड़ लेते हो?
लड़का: बस अपनी हिफाजत के लिए कि कहीं थप्पड़ ना मार दें.






संता :एक बात हमेशा याद रखना. दुनिया में कुछ मिले या न मिले, दो चीजें हक से लेनी चाहिए.
बंता: क्या
संता: एक समोसे के साथ एक्स्ट्रा चटनी और दूसरा गोलगप्पे के बाद पानी.





संता ने प्रश्न पत्र बनाया जिसे देखकर ही बच्चे बेहोश हो गए.
प्रश्न पत्र के सवाल कुछ ऐसे थे:
1. भारत किस देश में है?
2. 15 अगस्त को क्या तारीख होती है?
3. ग्रीन कलर किस रंग का होता है?
4. टमाटर को हिंदी में क्या कहते हैं?
5. मुमताज की कब्र में किसे दफन किया गया है?




संता का पड़ोसी मर गया।
वह उसके घर गया और पूछा:-बॉडी आ गई क्या?
तभी ऐम्बुलेंस गई।
संता: लो बताओ कितनी लंबी उमर है।




पंडित: मौत के वक़्त आदमी के मुंह में क्या डालना चाहिए?
संता: बिड़ला सीमेंट!!
पंडित: क्यूं?
संता: क्योंकि, इस सीमेंट में ज़ान है!





अपने पति की हत्या के मामले में कटघरे में खड़ी महिला से न्यायाधीश ने कहा: आपको अपनी सफाई में क्या कहना है?

महिला: मैं क्या कह सकती हूँ, मेरे यहां सफाई तो नौकरानी करती है. इस विषय में इससे ज्यादा जानकारी तो वही दे सकती है.




संता: दद्दू, भारतीय बजट को इतना गोपनीय क्यों रखा जाता है?

दद्दू: क्योंकि इसी तरीके से ‘आम’ बजट को ‘खास’ बजट बनाया जा सकता है.




संता (कन्डक्टर) की शादी हो रही थी.

जब दुल्हन फेरों के वक्त उसके पास आकर बैठी तो वो बोला, थोड़ा पास होके बैठो, एक सवारी और बैठ सकती है.





सास: भगवान ने तुम्हें दो-दो आंखे दी हैं, चावल में से दो चार पत्थर नहीं निकाल सकती.

बहु: बहुत फनी, भगवान ने तुम्हें 32 दांत दिए हैं, 2-4 पत्थर नहीं चबा सकती.





पत्नी- आज बस में कंडक्टर ने मेरी बेइज्जती की।

पति- क्यों? क्या हुआ?

पत्नी- मेरे बस से उतरते ही उसने कहा- अब तीन सवारियाँ इस सीट पर आ जाएँ।





एक किसान ने खेत में जाने से पहले पत्नी से कहा: 'दोपहर का खाना ले आना।'
पत्नी ने पूछा: 'कितनी रोटियां लाऊं?'
पति: 'साढ़े उन्तालीस।'
पत्नी: 'चालीस ले आऊं?'
पति: 'तुमने मुझे इतना भुक्खड़ समझा है क्या?'




पत्नी (पति से)- क्यों जी! क्या ये सच है कि इस मौसम की चाँदनी रातों में समझदार लोग भी पागल हो जाते हैं?

पति ने आह भरते हुए कहा- हां, यह सच है ! ऐसे ही मौसम की एक चाँदनी रात में मैंने तुमको प्रपोज किया था.




मास्टरजी (संता) ने छात्रों से कहा कि कल गाय पर निबंध लिखकर ही आना. दूसरे दिन मास्टरजी ने पूछा कौन निबंध लिखकर नहीं आया है. बंता तुम बताओ निबंध लिखा?

बंता (छात्र): नहीं लिख पाया मास्टरजी.

मास्टरजी (दहाड़ते हुए): क्यों? और ये हाथ में प्लास्टर कैसे चढ़ गया?

बंता: वह गाय नहीं सांड निकला और उसने मुझे जोर की दुलत्ती मार दी.




आजकल लड़कियों की dress !
यहाँ से Less...
वहां से Less...
कभी sleeveless तो कभी backless....

और कोई लड़का घूरकर देखे तो ..........
कुत्ता....कमीना.....स्साला ...... characterless !




संता: यार तू अपनी बीवी को किस नाम से बुलाता है?

बंता: गूगल डार्लिंग

संता: यह कैसा नाम हुआ?

बंता: सवाल एक करो, 100 जवाब दे देती है!!




संता की तपस्या से खुश होकर भगवान उसे बोले: वर मांगो वत्स.

संता: प्रभु आप जैसा सोच रहे हो मैं वैसा नहीं हूं. मुझे वर नहीं वधू चाहिए.





एक शैतानी चुड़ैल ने बुजुर्ग पति-पत्नी के जोड़े को पकड़ लिया

चुड़ैल – मैं तुम दोनों की एक-एक ख्वाहिश पूरी कर सकती हूं.

पत्नी: मुझे अपने पति के साथ दुनियां घूमनी है.

चुड़ैल ने छड़ी घुमाई और वर्ल्ड टूर के दो टिकट आ गए.

चुड़ैल ने पति से पूछा: तुम्हें क्या चाहिए?

पति: मुझे अपने से 30 साल छोटी पत्नी चाहिए.

चुड़ैल ने छड़ी घुमाई और पति को 90 साल का कर दिया.

आदमी को याद रखना चाहिए कि अखिर चुड़ैल भी तो एक औरत ही है.





इंस्पेक्टर: तुम्हे किस जुर्म में सजा दी गई है.

पप्पू: बस साहब गवर्मेंट से कॉंपीटिशन हो गया था.

इंसपेक्टर: किस बात का ?

पप्पू: साहब नोट छापने का.





जीतो: डॉक्टर साहब, मेरे कान में मटर का पौधा उग आया है!

डॉक्टर: यह तो बड़ी हैरानी की बात है!

जीतो: जी हां, डॉक्टर साहब! हैरानी की बात तो है ही क्योंकि मैंने तो अपने कान में भिन्डी के बीज डाले थे!






चींटू – दादी, गन्ना खाओगी?
दादी- मैं नहीं खा सकती, मेरे दांत नहीं हैं.
चींटू – तो फिर मेरा यह गन्ना रखो, मैं खेलने जा रहा हूं. आकर खाऊंगा.





एक लड़के ने लड़की के घर जाकर रिश्ता मांगा। लड़की के घरवालों ने उसे खूब पीटा।

मार खाकर लड़का उठा और कपड़े झाड़ कर जोर से बोला : तो क्या मैं इसे इनकार समझूं ?





जीतो: डॉक्टर साहब, मेरे कान में मटर का पौधा उग आया है!

डॉक्टर: यह तो बड़ी हैरानी की बात है!

जीतो: जी हां, डॉक्टर साहब! हैरानी की बात तो है ही क्योंकि मैंने तो अपने कान में भिन्डी के बीज डाले थे!
















No comments:

Post a Comment